Doordrishti News Logo

फुर्सत में फुहारें..शहर हुआ शिमला और मन मसूरी..

  • दस घंटे से जारी बारिश से मौसम बना सर्द
  • तापमान गिर कर 26 डिग्री पहुंचा -हवा का जोर बढ़ा
  • रामेश्वर नगर में विद्युत पोल बस पर गिरा
  • एक विद्युत पोल गोलनाडी में भी गिर गया

जोधपुर, दक्षिण पश्चिमी मानसून मारवाड़ में पूरी तरह छाया हुआ है। पिछले दस घंटों से शहर और आस पास जमकर पानी बरसा है। बारिश के चलते एक तरफ उमस खत्म हो गई तो दूसरी तरफ पारा भी लुढक कर 26 डिग्री तक आ गया है। सुहावने मौसम और हवा के तेज चलने से अब मौसम सर्द महसूस होने लगा है।

spritz-at-leisure-the-city-became-shimla-and-the-mind-was-mussoorie

मौसम विभाग ने गुरूवार से मारवाड़ में बारिश का दौर थमने की संभावना जताई है। रात से चली आ रही बारिश कभी मूसलाधार तो कभी रिमझिम के रूप में रही। फुहारें गिरने से मौसम मसूरी सा लगने लगा है। अलसुबह शहर के रमणीय स्थल भी धुंध में लिपटे देखे गए। बादलों को काफी नीचे आने से शहर के कई पर्यटक स्थल अपनी आभा बिखेर रहे थे।

spritz-at-leisure-the-city-became-shimla-and-the-mind-was-mussoorie

पश्चिमी राजस्थान में इंद्र की मेहरबानी बनी है। लगातार अच्छी बारिश से खेतों में फसलें तो लहलहा रही हैं साथ ही बांधों और तालाबों में भी पानी की अच्छी खासी आवक हो गई। शहर में पिछले दस घंटे बारिश का दौर चलता रहा है। दोपहर बाद में जाकर यह थमा। अब हवा की गति बढऩे से मौसम सर्द महसूस होने लगा है। काफी बारिश होने से शहर की सडक़ों पर पानी का जमाव बना हुआ है। निचले भागों में रहने वाले लोगों को बारिश से कुछ दिक्कतों का सामाना करना पड़ा। कुछ जगहों पर पेड़ भी उखड़ गए तो बासनी रामेश्वर नगर में बारिश के चलते एक विद्युत पोल भी सिटी बस पर गिरा है। हालांकि इसमें कोई जनहानि की सूचना नहीं है।एक विद्युत पोल गोनाडी में भी गिर पड़ा।

मौसम विभाग की मानें तो बुधवार तक भारी या अतिभारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई थी। बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबावी क्षेत्र से मानूसन मारवाड़ पर मेहरबानी बनाए हुए है। इसके गुरूवार तक कमजोर पडऩे की संभावना है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026