Doordrishti News Logo

12 ई-मित्र धारकों पर शास्ति आरोपित,8 अस्थाई बन्द

  • ई-मित्र कियोस्कों का निरीक्षण
  • औचक निरीक्षण के दौरान लापरवाह ई-मित्र धारको पर कार्रवाई

जोधपुर, आमजन से प्राप्त शिकायतों पर अगस्त माह में जिला कार्यालय द्वारा,जोधपुर शहर के विभिन्न ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण बोगस ग्राहक बनकर किया गया।
सूचना प्रौद्योगिक एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक एमआर पुरोहित ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 16 ई-मित्र केंद्रों की जांच की गयी जिसमें 12 ई-मित्र धारकों पर कार्यवाही की गयी जिसमे सर्विस नही देने के कारण 4, दर सूची चस्पा नहीं पाये जाने वाले 2 व दर सूची से अधिक राशि लेने वाले 8 ई-मित्र धारकों पर नियमानुसार शास्ति लगाई गयी। दर सूची से अधिक राशि लेने वाले 8 ई-मित्र धारकों को 15 दिवस के लिए अस्थाई रूप से बंद किया गया।

उन्होंने आम नागरीकों से भी अपील है कि वे ई-मित्र रेट लिस्ट देखकर निर्धारित शुल्क अनुसार ही ई-मित्र को भुगतान करें, किये गये भुगतान की कम्प्युटर जनरेटड रसीद अवश्य प्राप्त करें और ई-मित्र संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए विभाग के दूरभाष न. 0291-2551792 पर कार्यालय समय में शिकायत दर्ज कर कराएं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026