Doordrishti News Logo

बाड़े में बंधे सोलह गधे चोरी, पुलिस को अब गधों की तलाश

जोधपुर, जिले के निकटवर्ती जैतीवास गांव में सोमवार की रात एक बाड़ेे में बंधे 16 गधों की चोरी हो गई। गधों के मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बिलाड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब गधों की तलाश में जुटी है।

बिलाड़ा पुलिस ने बताया कि जैतीवास निवास भंवरलाल देवासी ने रिपोर्ट दर्ज करार्ई कि उसके बाड़े में सोलह गधे बंधे हुए थे। सोमवार की रात को कोई चोर बाड़ा खोल सभी गधों को चुरा ले गया। उसने गुलाब राम,लक्ष्मणराम व पूणाराम भाट पर इन गधों की चोरी करने का संदेह जताते रिपोर्ट दी है। पुलिस अब संदिग्ध नामजद के खिलाफ जांच कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: