Doordrishti News Logo

जैसलमेर पुष्करणा समाज समिति जोधपुर का वार्षिक समारोह सम्पन्न

  • डॉ वसुन्धरा वासू व भास्कर व्यास को र्स्वण पदक
  • विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

जोधपुर,जैसलमेर पुष्करणा समाज समिति जोधपुर ने भूतनाथ मन्दिर प्रागण में अपना वार्षिक समारोह समिति अध्यक्ष डीके व्यास की अध्यक्षता में मनाया। जिसमें समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्रा के साथ साथ कोविड काल में करीब दो हजार अन्तिम संस्कार सम्पूर्ण करवाने वाले समाज सेवी नवीन पुरोहित व समाज में वैदिक संस्कार सिंचन करने के लिये वेद वि़द्यार्णव मणिभूषण सोमयाज्ञी पण्डित नवरतन अग्निहोत्री व उनके शिष्य डॉ नितेश व्यास व पं विठ्ठल मुथा को माल्यार्पण,जैसलमेरीय पगड़ी एव अभिनन्दन चिन्ह व श्रीफल से सम्मानित किया।

jaisalmer-pushkarna-samaj-samiti-jodhpurs-annual-function-concluded

आरम्भ में प्रभु लक्ष्मीनाथजी एव कुल देवी उष्ट्रवाहिनी का पूजन मुख्य अतिथि पुष्करणा युथ सोसायटी के अध्यक्ष प्रदीप जोशी,महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मधु व्यास, न्याति अग्रज मोहन लाल गोपा ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदीप जोशी,अध्यक्ष डी के व्यास,मधु व्यास, अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ समाज सेवी नवीन पुरोहित व न्याति अग्रज मोहन लाल गोपा का माल्यार्पण व जैसलमेरी पगड़ी व श्रीफल से व मधु व्यास को शॉल ओढा कर स्वागत किया गया। समारोह में कक्षा नर्सरी से उच्चतम कक्षा एमबी बीएस तक पास प्रथम श्रेणी के छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

समारोह में छः रजत पदक व दो र्स्वण पदक के साथ चौदह पुण्यजनों की स्मृति में पुरस्कार में वितरीत किए गए। सैकण्डरी एवं हायर सैकण्डरी में चारुल व्यास, मनीषा वासू ,उत्कर्ष चूरा, जीई एडवांस में सफलता प्राप्त कर आई आईटी में प्रवेश के लिये मोहक व्यास, नीट में सफलता कर सरकारी मेडीकल कालेज हैदराबाद में प्रवेश के लिये रुपांशी व्यास,कम्पनी सचिव बनने के लिये निखिल पुरोहित को रजत पदक प्रदान किया गया। एनआईटी से बीटेक करने पर भास्कर व्यास व डा वसुंधरा वासु को एमबीबीएस में सफलता प्राप्त कर डाक्टर बनने पर स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। इस अवसर न्याति अग्रज मोहन लाल गोपा को न्याति वट से अभिनन्दन किया गया जिसमें समाज के महानुभावो ने माल्यहार, अभिनन्दन चिन्ह,श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बच्चों के लिये आयोजित नीबू चम्मच रेस,महिलाओं की म्यूजिकल चेयर्स व पुरुषों की कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समारोह में कौशल प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण रहा जिसमें दूर रखे एक महिला चित्र पर ऑखो पर पट्टी बांध कर करीब पच्चीस फूट दूर से चलकर उचित स्थान पर बिंदीया लगाना था। इस प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें सफलता सुनिल थानवी को मिली। म्यूजिकल चैयर्स में दीप्ती व्यास,निम्बू चम्मच रेस में अंश थानवी,रक्षित गोपा व आरव थानवी को पुरुस्कृत किया गया। अन्त में सभी बच्चों को मारवाड रत्न साहित्यकार एवं लेखक सत्यदेव संवितेन्द्र की ओर से बाल साहित्य की पुस्तक का सेट वितरीत किया गया।

समारोह में सुरेन्द्र व्यास अध्यक्ष अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद बीकानेर,राजु व्यास,सौरभ पुरोहित, वल्लभ प्रकाश वासु,जुगल किशोर व्यास,मनोज गोपा,सुरेश कुमार व्यास, श्रीकिशन केवलिया,दिनेश व्यास, उधोगपति रमेश श्रीपत,एपेक्स के डायरेक्टर ई.विजय पुरोहित,शान्ति प्रसाद व्यास,श्याम सुन्दर बिस्सा, सत्यदेव व्यास, महेश गोपा मनीष थानवी,निरन्जन व्यास, एडवोकेट महेश पुरोहित व प्रियंक केवलिया, योगिता गोपा,आशा व्यास, शशिकला, कामिनी थानवी,सुषमा बेबीजी राजेश्वरी व्यास,खूशबु गोपा संगीता व्यास नन्दा, सुशीला केवलिया आकृति कैरी केवलिया, कामिनी थानवी सुनिता केवलिया,अंजनी सहित जैसलमेर पुष्करणा समाज परिवार जोधपुर के कई सदस्य उपस्थित थे।

समारोह के आयोजन व्यवस्था चन्द्र शेखर व्यास व सुनील व्यास की देखरेख में हुआ, संचालन सचिव सुरेश केवलिया के साथ अनिल गोपा व अनिल केवलिया ने किया। अंत में अध्यक्ष डीके व्यास ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

विधि संकाय में NSS की तीनों इकाइयों ने लगाया रक्तदान शिविर

September 18, 2026

नाकाबंदी में ट्राफिक पुलिस के जवान की सड़क हादसे में संदिग्ध मौत

September 18, 2026

दुकान का शटर तोड़कर सामान और नगदी चुराई

September 18, 2026

एमडीएम अस्पताल मल्टीलेवल आईसीयू से मरीज लापता भाई ने दी रिपोर्ट

September 18, 2026

आफरी कैंपस में क्वार्टर के टूटे ताले लाखों के जेवरात और नगदी पार

September 17, 2026

नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप

September 17, 2026

नो पार्किंग में खड़े ट्रक से टकराई परिवार की कार एक की मौत पांच घायल

September 17, 2026

कार चालक को पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

September 17, 2026

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान का आगाज

September 17, 2026