Doordrishti News Logo

जोधपुर, नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड जोधपुर की 42वीं वार्षिक साधारण सभा आज रविवार को महेश शिक्षण संस्थान उम्मेद अस्पताल के सामने सिवांची गेट में सम्पन्न हुई। बैठक में कुल 147 माननीय सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में प्रबन्ध संचालक देवेन्द्र अमरावत ने गत साधारण सभा की कार्यवाही एवं प्रगति प्रतिवेदन का सदस्यों के समक्ष पठन किया, जिसकी सर्वसम्मति से पुष्टि की गई।

वर्ष 2019-20 की बैंक की वित्तीय स्थिति व ऑडिट रिपोर्ट के अ भाग की आक्षेप पूर्ति रिपोर्ट पेश की गई, जिसकी सर्वसम्मति से पुष्टि की गई। वर्ष 2020-21 के लेखों की ऑडिट हेतु ऑडिटर की नियुक्ति की स्वीकृति भी दी गई। भारतीय रिजर्व बैंक से प्राप्त बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट परिपत्र 31दिसम्बर 2019 के संदर्भ में उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जोधपुर द्वारा उपनियम में 07 दिसम्बर 2020 को संशोधन किया गया। तत्पश्चात संचालक मण्डल की बैठक दिनांक 24 दिसम्बर 2020 में बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट का गठन किया गया, जिसकी जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी गई। अन्त में उपाध्यक्ष गणपत सिंह चौहान एवं कुंति देवी महापोर ने सदस्यों को बैठक में उपस्थिति एवं सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। बैठक में पूर्व संचालक डीके भूतड़ा ने प्रस्ताव रखा कि वर्ष 19-20 का सदस्यों को 10 प्रतिशत लाभांश आरबीआई की स्वीकृति प्राप्त कर वितरण किया जाये। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।