Doordrishti News Logo

सीएस मुकेश बंसल को लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड

जोधपुर,भारतीय कंपनी सचिव संसथान के प्रथम वार्षिक कांफ्रेंस में जोधपुर चैप्टर के 25वें गौरव शाली वर्ष के उपलक्ष में संस्थापक अध्यक्ष सीएस मुकेश बंसल को आज लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड से नवाज़ा गया। करतल ध्वनि के साथ खड़े होकर सभी ने इस अवसर को गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम में संस्थान के दिल्ली से आए भारत के प्रेसिडेंट सीएस देवेन्द्र देशपांडे,वाईस प्रेसिडेंट सीएस मनीष गुप्ता,पूर्व अध्यक्ष रंजित पांडे, हितेंदर मेहता व स्थानीय अध्यक्ष दीपक केवलिया ने बंसल को प्रशस्ति पत्र, साफा,अंगवस्त्रम से अभिनन्दन किया,सुनीता बंसल भी साथ थीं।
प्रशस्तिपत्र बंसल को बहुमुखी प्रतिभा के धनी बताया।

मुकेश बंसल 1996 में दिल्ली से आए। अपने सारे कामकाज और व्यस्त गतिविधियों के साथ जोधपुर चैप्टर की समस्त गतिविधियों में अपना अमूल्य समय उन्होंने दिया। वे जोधपुर चैप्टर के प्रथम संस्थापक चेयरमैन हैं। जिनका शिक्षा व कॉर्पोरेट जगत का संवृद्ध अनुभव रहा।वे सीएस के संग विश्वस्तरीय आईआईएम अहमदाबाद, एएससीआई, हैदराबाद के एलुमनाई हैं। उन्होंने जोधपुर चैप्टर में राज्य स्तर की 2 कांफ्रेंस करवाई।100 से भी ज्यादा ट्रेनिंग प्रोग्राम्स और 350 से ज्यादा कैरियर कैंप लगा कर सबसे लंबे समय तक जोधपुर चैप्टर में चेयरमैन के पद पर कामयाब रहे।आरम्भ में बंसल ने अपने संस्मरण सुनाए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026