माहेश्वरी समाज पश्चिमी क्षेत्र के राखी सावन मेले में फहराए तिरंगे
जोधपुर,महिला उद्यमिता उत्तप्रेरणा प्रकोष्ठ समिति द्वारा रविवार को राखी सावन मेला मनाया गया। संयोजिका रामेश्वरी भूतड़ा बताया कि सावन मेले में 35 तरह की स्टॉल लगाई गई जिसमें राखियां, साड़ियां, घरेलू सजावट का सामान, कुर्ती, इमिटेशन ज्वेलरी की स्टॉलें लगाई गई। इस अवसर पर कई तरह की रोचक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें देशभक्ति की थीम पर हाऊजी खिलाई गई। सह संयोजिका आनंद भूतड़ा व मीना साबु, मेला प्रभारी विजयलक्ष्मी भूतड़ा, कुमुद भूतड़ा द्वारा अमृत महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं व महिलाओं द्वारा तिरंगा हाथ में लेकर देशभक्ति के गीत गाए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अलका जोहरी, ममता शाह, अरुणा भूतड़ा, संतोष गांधी, संतोष भारती, आरती आदि बहनों का पूर्ण सहयोग रहा, संचालन नेहा ने किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

