उमस के बीच शहर में हुई बरसात, मिली कुछ राहत
जोधपुर,मारवाड़ पर काफी दिनों बाद आज मेघ मेहरबान हुए। दोपहर में घिरी काली घटाएं बरसी। कुछ स्थानों पर सूखा भी रहा। बारिश से सडक़ें पानी में भीगने के साथ घरों में परनाली शुरू हो गए। आसमां में घटाटोप छाया हुआ था। दोपहर में हुई बारिश से उमस से कुछ राहत महसूस की गई।
दक्षिण पश्चिमी मानसून प्रदेश मेें फिर सक्रिय हुआ है। मारवाड़ में काफी दिनों से बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस में बढ़ोत्तरी की वजह से लोग काफी परेशां देखे गए। उमस के चलते पसीने भी निकलने लगे। पंद्रह दिन पहले सोमवार को हुई बारिश तीन दिन चलने से शहर की कई बस्तियां जलमग्र हो गई थी। आज भी कई बस्तियों में पानी भरा पड़ा है। प्रशासन पानी की निकासी कर रहा है।
शनिवार की सुबह से ही शहर और आस पास भीषण उमस बनी रही। काली घटाएं बार बार आ जा रही थी। दोपहर एक बजे के आस पास बदरिया बरसनी शुरू हो गई। कुड़ी, बासनी सांगरियां और शास्त्रीनगर इलाक ों के साथ भीतरी शहर के कुछेक हिस्सों मेें बादल बरसे। बारिश से सडक़ों पर पानी बह निकला। मौसम विभाग की मानें तो अभी मानसूनी ट्रंफ जैसलमेर से होकर गुजर रहा है। ऐसे में प्रदेश के कई संभागों में अच्छी बारिश की संभावना बनी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

सत्यापन के बाद महिला थाने के दो कांस्टेबल के खिलाफ एसीबी में प्रकरण दर्ज

46.980 किलो डोडा- पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार स्विफ्ट कार जब्त

स्कूल बस से उतरते ही 2 बहनों को ट्रेलर ने कुचला एक की मौत

वैवाहिक कलह या 498ए का केस दर्ज कराना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

