Doordrishti News Logo

नाकाबंदी में कांस्टेबल शहीद, पुलिस महकमें में छाया शोक

  • शहीद होने वाला दूसरा कांस्टेबल
  • शुक्रवार देर रात ड्यूटी करते अधिवक्ता की कार ने मारी टक्कर
  • एम्स अस्पताल में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शव विदा
  • साल भर पहले हुई थी शादी

जोधपुर,कमिश्ररेट के जिला पश्चिम के कुड़ी थाने में तैनात कांस्टेबल रमेश विश्रोई रात को ड्यूटी करते शहीद हो गया। एक अधिवक्ता की कार ने ड्यूटी करते जोरदार टक्कर मारी। अस्पताल ले जाने के कुछ देर बाद निधन हो गया। इस घटना से पुलिस महकमें शोक की लहर छा गई।

हाल ही के दिनों में बोरानाडा में रात को ड्यूटी करते एक कांस्टेबल की मृत्यु हो गई। गश्ती जीप को एक ट्रेलर ने टक्कर मारी थी। एक एएसआई भी घायल हुए थे। आज सुबह कमिश्ररेट पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ सहित कई अफसर एम्स अस्पताल की मोर्चरी पर पहुंचे। जहां कांस्टेबल रमेश विश्रोई को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के साथ शव पर पुष्प गुच्छ चढ़ाए गए।

constable-martyred-in-blockade-shadow-mourning-in-police-department

शेरगढ़ के केतु स्थित खेत नगर के रहने वाला कांस्टेबल 27 वर्षीय रमेश विश्नोई पुत्र मानाराम विश्रोई पुलिस में कांस्टेबल था। वह कुड़ी थाने में तैनात था। शुक्रवार की रात पौने बारह बजे के आस पास वह नाका नंबर 3 पर अपनी ड्यूटी कर रहा था। डिवाइडर पर चढ़ टार्च से रोशनी कर संदिग्ध की तलाश में भी था। इतने में नाका की तरफ आई एक तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई बाद में उस पर चढ़ते हुए कांस्टेबल रमेश विश्रोई को चपेट में लिया। कार की गति इतनी तेज थी कि वह कांस्टेबल को उड़ाते हुए खंभे जा भिड़ी। कार और खंभे के बीच कांस्टेबल रमेश विश्रोई फंस गया।

उसे ड्यूटी पर कार्यरत अधिकारी और जवान तत्काल एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना के साथ ही पुलिस के आलाधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। मगर कांस्टेबल रमेश विश्रोई का निधन हो गया। इस बात की जानकारी पुलिस महकमें में फैलने के साथ ही गमगीन माहौल हो गया।

अधिवक्ता महिपाल विश्रोइ की थी कार

कुड़ी थाने के सबइंस्पेक्टर विश्राम मीणा के अनुसार कार चालक अधिवक्ता महिपाल विश्रोई था। नशा किए जाने की बात से पुलिस ने इंकार किया है। वक्त घटना वह भी कुछ चोटिल हुआ है।

साल भर पहले हुई थी शादी

कांस्टेबल रमेश विश्रोई की शादी सालभर पहले ही हुई थी। उसके कोई संतान भी नहीं है।

पुलिस आयुक्त सहित कई अफसर एम्स पहुंचे

शनिवार सुबह पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़, डीसीपी वेस्ट गौरव यादव, एडीसीपी हरफूलसिंह,एसीपी बोरानानाडा जेपी अटल, कुड़ी थानाधिकारी सुमेरदान सहित कई अन्य अफसर वहां पहुंचे। कांस्टेबल रमेश के शव पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित कर शव को राजकीय सम्मान के साथ गांव के लिए विदा किया गया।

बोरानाडा थाने का कांस्टेबल भी हुआ था शहीद

कुछ दिनों पहले सालावास रोड पर ट्रेलर और पुलिस की गश्ती जीप के बीच भिड़ंत हुई थी। तब एएसआई और कांस्टेबल घायल हो गए थे। उपचार के बीच बाद में कांस्टेबल का निधन हो गया था।

ओवर स्पीड और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लाइसेंस होंगे निलंबित

इस घटना के बाद आज पुलिस उपायुक्त पश्चिम गौरव यादव ने आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि शराब पीकर और ओवर स्पीड से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। आज से 12 अगस्त तक अभियान चलाकर वाहनों को पकडऩे के साथ चालकों का लाइसेंस निलंबित किया जाएगा। अभियान आगे भी जारी रह सकता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सत्यापन के बाद महिला थाने के दो कांस्टेबल के खिलाफ एसीबी में प्रकरण दर्ज

November 26, 2026
46.980 किलो डोडा- पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार स्विफ्ट कार जब्त

46.980 किलो डोडा- पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार स्विफ्ट कार जब्त

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

स्कूल बस से उतरते ही 2 बहनों को ट्रेलर ने कुचला एक की मौत

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वैवाहिक कलह या 498ए का केस दर्ज कराना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

November 26, 2026
संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

November 26, 2026