Doordrishti News Logo

विवाद के चलते दलित महिला के झोपड़े में लगाई आग

जोधपुर, शहर के बनाड़ रोड स्थित गुजरावास गांव में फुटपाथ पर रहने वाली एक दलित महिला के झोपड़े में कुछ लोगों ने आग लगा दी। पुलिस ने इसमें एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपियों को नामजद कर तलाश की जा रही है।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि पीपाड़ स्कूल के पास हाल गुजरावास गांव की सरहद में फुटपाथ पर झोपड़ी बनाकर रहने वाली एक दलित महिला की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि सुखदेव विश्नोई और कमल आदि उसके झोपड़े पर आए। मारपीट की और उसमें आग लगा दी। जिससे झोपड़ा जलने के साथ उसमें रखे दस्तावेज आदि भी जल गए।
पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा होना बताया है। नामजद आरोपियों के खिलाफ जांच आरंभ की गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026