Doordrishti News Logo

10 दिवसीय योग शिविर प्रारंभ

राधा कृष्ण मंदिर में हो रहा है आयोजन

जोधपुर,सुप्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर, पाल लिंक रोड में 10 दिवसीय योग सत्र का प्रारंभ गुरुवार को हुआ। सत्र का उद्घाटन करते हुए पूर्व महापौर घनश्याम ओझा ने कहा कि विवेकानंद केंद्र जोधपुर द्वारा आयोजित होने वाले इस योग सत्र को लेकर परिसर के नागरिकों में बहुत उत्साह है और उन्होंने आस-पास के सभी नागरिकों से इस योग सत्र में आने का आह्वान किया। यह जानकारी विवेकानंद केंद्र के नगर प्रमुख डॉ अमित व्यास ने दी।

केंद्र के विभाग प्रमुख प्रेम रतन सोतवाल ने बताया कि इस परिसर के नागरिक स्वास्थ्य को लेकर बहुत जागरूक हैं। योग प्रमुख पंकज व्यास ने बताया कि इस प्रारंभिक 10 दिवसीय योग सत्र में सूर्य नमस्कार, आसन और प्राणायाम के साथ विशेष ध्यान की कक्षाएं भी होंगी। मोटापा, मधुमेह,पीठ का दर्द,अपच,अनिद्रा और तनाव से मुक्ति के लिए योग लाभकारी होता है। इस कार्यक्रम के आयोजन में पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,उद्योगपति अश्विन कंसारा,केंद्र के कार्यकर्ता गौरव शर्मा एंव भगवान पंवार का विशेष सहयोग रहा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026