कांस्टेबल को शातिर ने पेटीएम लिंक भेजे, खाते से 30 हजार पार
साइबर क्राइम
पड़ौसी स्टाफ की मदद करना पड़ा भारी,केस दर्ज
जोधपुर, पुलिस लाइन रातानाडा में रहने वाले पुलिस कांस्टेबल को किसी शातिर ने फोन पर पेटीएम लिंक भेज कर उसके खाते से 30 हजार रूपए साफ कर दिए। घटना बुधवार देर शाम की है। पीडि़त कांस्टेबल ने इस बारे में रातानाडा थाने में मामला दर्ज करवाया। आईटी एक्ट में केस दर्ज कर अब जांच की जा रही है।
रातानाडा थानाधिकारी भारत रावत ने बताया कि पुलिस लाइन रातानाडा में रहने वाले कांस्टेबल केवल राम ने रिपोर्ट कराई। इसमें बताया कि उसका पड़ौसी स्टाफ चतुर्थ श्रेणी कर्मी ओम प्रकाश बुधवार शाम को उसके पास आया। उसने कहा कि कोई उसके खाते में रूपए डाल रहा है। फोन पेटीएम में मेरी मदर करों। तब पेटीएम नंबर कांस्टेबल केवलराम ने अपने दिए।
शातिर ने लिंक भेजा। इस पर क्लिक करते ही उसके खाते से दो बार में 15-15 हजार रूपए कट गए। कुल 30 हजार रूपए खाते से निकाल लिए गए। बाद में मैसेज आने पर पता लगा। रात को कांस्टेबल थाने पहुंचा और केस दर्ज करवाया। आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

