ब्लूटूथ से नकल करने वाला परीक्षार्थी पुलिस अभिरक्षा में
वायुसेना भर्ती परीक्षा नकल प्रकरण
जोधपुर, भारतीय वायुसेना की तरफ से रविवार को सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन हुआ था। इसमें एक परीक्षार्थी को अवांछनीय सामग्री के साथ पकड़ा गया। उसे ब्लूटूथ से नकल करते पकड़ा गया था। आरोपी को आज कोर्ट मेें पेश कर तीन दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। उससे और भी जानकारी मिलने की संभावना बनी है।
एयरपोर्ट थानाधिकारी रमेंद्र सिंह हाडा ने बताया कि रविवार को इंडियन एयरफोर्स की तरफ से सिविल सेवा के विभिन्न पदों चतुर्थ श्रेणी के परीक्षा का आयोजन फाइव एयरमैन सिलेक्शन सब गार्ड रूम एयरफोर्स स्टेशन जोधपुर में किया गया था। परीक्षा का आयोजन वायुसेना के विभिन्न पदों जिनमें एमडीएस (ओबीसी) और एमटीएस (ईडब्ल्यूएस) के लिए हुआ है। परीक्षा के समय एक परीक्षार्थी हरियाणा के जिंद छतर का रहने वाला हरदीप पुत्र रामेश्वर को अवांछिय सामग्री के साथ पकड़ा गया। हरदीप के पास से मोबाइल, ईयरफोन एवं सिम डिवाइस लगी मिली।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

