Doordrishti News Logo

मकान में चोरों ने लगाई सेंध, तीन नकबजन गिरफ्तार

जोधपुर, शहर के पाली रोड स्थित सुशांत सिटी में एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर घरेलु सामान पार कर लिया। पुलिस ने घटना में तीन नकबजनों को गिरफ्तार किया है। कुड़ी पुलिस ने बताया कि कुड़ी भगतासनी गांव में अंबे नगर के रहने वाले चेतन कुमार पुत्र प्रेम कुमार की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसका एक मकान पाली रोड स्थित सुशांत सिटी भाकरासनी में है। अज्ञात चोरों ने घर में सेंध लगाकर वहां से घरेलु सामान के साथ सैनेट्री का सामान चुराया।

पुलिस ने बताया कि प्ररकण दर्ज करते हुए अब तीन नकबजनों भारत कॉलोनी शिप हाउस नागौरी गेट निवासी साजिद पुत्र सफीक मोहम्मद , इस्लामुदीन पुत्र मोहम्मद इस्माइल एवं आरिफ पुत्र इकबाल को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी गया सामान जब्त किया गया।

सफाई कर्मी के घर में चोरी

रातानाडा पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलोनी वर्कशॉप रोड रातानाडा निवासी सफाई कर्मचारी विशाल पुत्र राकेश तेजी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके घर से अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर जेवर और नगदी चोरी कर ली। पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जांच हैडकांस्टेबल धर्माराम की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026