Doordrishti News Logo

मौसम:घटाटोप छाई,सावन की फुहारें गिरी, मौसम हुआ सुहावना

जोधपुर, शहर में पिछले सप्ताह सावन के दूसरे सोमवार को अच्छी बारिश हुई थी। जो तीन दिल चली। आज तीसरे सोमवार पर भी घटाटोप छाई रही। सुबह से ही रह रह कर सावन की फुहारें चलती रही जिससे मौसम पूर्णतया खुशनुमा बना हुआ है। सूर्यदेव ने एक दो बार दर्शन दिए।

फुहारों के गिरने से सडक़ें भी गीली हो रखी हैं। रविवार को भी शहर में छितराई बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने आगामी 3 अगस्त से प्रदेश में फिर से मानसून सक्रिय रहने के साथ अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की है। शहर में आज सावन के तीसरे सोमवार भी रिमझिम और फुहारें गिरी। मौसम खुशनुमा होने के साथ सुहावना बना हुआ है। चूंकि सावन माह चल रहा है ऐसे में बाग बगीचों में भी सावन के झूलों का आनंद महिलाओं द्वारा लिया जा रहा है।

मारवाड़ पर मानसूनी बादल छाए हुए हैं। जोधपुर संभाग में इस बार अभी तक अच्छी रिकार्ड बारिश हो चुकी है। जो औसत को पार कर चुकी है। मौसम विभाग ने सक्रिय होने वाले मानसून में जोधपुर संभाग में भारी बारिश की संभावना भी जताई है।

पर्यटन स्थलों पर रोक

पिछले सप्ताह शहर में तीन दिन तक लगातार बारिश से हादसे भी हुए। शहर के सभी जलाशय भरे हुए हैं। ऐसे में हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने पर्यटन स्थलों की तरफ जाने वाले लोगों पर रोक भी लगा रखी है। कायलाना,अरना झरना,बेरिगंगा, मंडोर नागादड़ी क्षेत्र में पुलिस को तैनात रखा है। जिले में बारिश के चलते एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ज्यादातर हादसे में पानी में डूबने से हुए हैं। पुलिस ने लोगों से सुहावने मौसम का आनंद अपने घरों में लेने की अपील कर रखी है।

कई जगहों पर आज भी भरा है पानी

बीते सोमवार से तीन दिन तक हुई भारी बारिश से अब तक शहर की कई निचली बस्तियां जलमग्र हैं। प्रशासन की तरफ से पानी निकालने की कवायद जारी है। कुछ बस्तियों से पानी निकाला जा चुका है तो कईयों में आज भी पानी भरा है। पत्थर के खानों में भी पानी भरा है। जिससेे मजदूरों की रोजी रोटी का संकट भी बना हुआ है। पत्थर की खान के पानी में डूबने से एक मासूम की मौत भी हो चुकी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026