सत्संग में गई महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी
जोधपुर, शहर के सरदारपुरा सी रोड पर चल रहे सत्संग समारोह में एक वृद्धा के गले से अज्ञात महिला मंगलसूत्र ले उड़ी। संदिग्ध महिला कैमरे में नजर आई है। पुलिस इसकी पहचान के प्रयास में लगी है।
सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि न्यू पावर हाउस रोड निवासी दीपक पुत्र जुगल किशोर बाहेती ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी नानी चंपादेवी सरदारपुरा सी रोड स्थित सत्संग भवन में कथा सुनने गई थी। भीड़ में किसी महिला ने उसकी नानी के गले से मंगलसूत्र चोरी कर लिया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखे गए है, जिसमें एक संदिग्ध महिला नजर आई है। इसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

