नकली बीड़ियों के गोदाम पर डीएसटी और रातानाडा पुलिस की छापामारी
- भारी मात्रा में नामी ब्रांडों की नकली बीड़ियों बरामद
- माल की अनुमानित कीमत 25 लाख
- कच्चा माल भी बरामद
जोधपुर,कमिश्नरेट की जिला स्पेशल टीम और रातानाडा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आज सुभाष चौक स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर नामी ब्रांडों की नकली बीड़ी का कारोबार पकड़ा है। नामी बीड़ी कंपनी के एक प्रतिनिधि की तरफ से रातानाडा पुलिस को इस बारे में शिकायत दी गई। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की। दोपहर तक पुलिस बीडिय़ों के बिभिन्न ब्रांडों के बारे में जानकारी जुटा रही थी। इसमें 25- 30 लाख का अनुमानित होना बताया गया है। जिसमें कच्चा माल भी शामिल है।
थानाधिकारी भारत रावत ने बताया कि देसाई बीड़ी के एक प्रतिनिधि ने थाने में शिकायत दी कि कंपनी के नाम से फर्जी बीडिय़ां बनाकर मार्केट में सप्लाई की जा रही है। जिसमें सप्लाई रातानाडा सुभाष चौक से आना सामने आया। इस पर सूचना को पुख्ता होने पर जिला स्पेशल टीम के साथ थानाधिकारी मय जाब्ते ने सुभाष चौक स्थित एक गोदाम पर रेड दी। थानाधिकारी ने बताया कि गोदाम को बिसलपुर डांगियवास का राम किशोर बाहेती चलता है।
पुलिस ने गोदाम से भारी मात्रा में बीडियां बरामद की हैं, जो कई ब्रांडों की हैं। पुलिस ने इसमें आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। अनुसंधान किया जा रहा है, फिलहाल बाहेती की गिरफ्तारी नहीं बताई गई है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

