Doordrishti News Logo

ई-मित्र पर कमीशन लेकर रेलवे टिकिट बनाने वाला संचालक गिरफ्तार

  • आरपीएफ ने बोगस ग्राहक बनाकर भेजा
  • 19 हजार 572 रुपए व 21 अवैध रेल टिकट बरामद

जोधपुर, रेलवे सुरक्षा बल ने मंडल चौराहा स्थित एक ई-मित्र पर रेलवे के टिकट बनाने वाले संचालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके यहां से 19 हजार रूपए एवं 21 अवैध टिकट भी बरामद हुए है। उससे अब पूछताछ की जा रही है।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुराग मीणा के निर्देश पर शुक्रवार को आरपीएफ़ उप निरीक्षक प्रभारी सीआईबी जोधपुर कंवरलाल बिश्नोई, कांस्टेबल अभय सिंह, कॉन्स्टेबल लेखराज मीणा जोधपुर ने मुखबिर खास की सूचना पर महादेव ई-मित्र एवं कोरियर सर्विस मंडलनाथ चौराहा दईजर पर निजी यूजर आईडी का प्रयोग कर अनाधिकृत रूप से रेल आरक्षित ई-टिकट का अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है।

इस टीम ने मंडलनाथ चौराहा दईजर पर पहुंच कर कांस्टेबल लेखराज मीणा को बोगस ग्राहक बनाया। उसे महादेव ई-मित्र एवं कोरियर सर्विस पर भेजा गया। टिकट बनने पर इशारा मिलते ही दुकानदार पर दबिश देकर संचालक बावड़ी निवासी जीवनराम को कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।

आरपीएफ ने उसके कब्जे से 19 हजार 572 रुपए कीमत की  21 रेल यात्रा आरक्षित अवैध ई-टिकट बरामद किए। जिसमें 4 लाइव टिकट जिनकी कीमत रुपए 3 हजार 53 रुपए व 17 यात्रा की जा चुकी टिकट पकड़ी। आरोपी जीवन राम ने 3 व्यक्तिगत यूजर आईडी फर्जी बनाई गई थी। जिसके जरिए आरोपी प्रत्येक व्यक्ति से 50 से एक सौ रुपए बतौर अवैध कमीशन प्राप्त कर रहा था। गिरफ्तार होने के बाद आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए अवैध रेल आरक्षित ई-टिकटें बनाना बताया।

उक्त रेल आरक्षित टिकट बनाने में प्रयुक्त लैपटॉप व रेल आरक्षित टिकटें जब्त कर मौके की सम्पूर्ण कानूनी कार्यवाही उपरांत हल्का एरिया पोस्ट जोधपुर थाना आरपीएफ  को अग्रिम कार्यवाई के लिए सुपुर्द किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026