Doordrishti News Logo

शनिवार और रविवार को 62 परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो सत्रों में होगी परीक्षा

रीट परीक्षा-2022

जिला प्रशासन का चुनावी तर्ज पर मिशन मोड में प्रबन्ध सुनिश्चित

जोधपुर,राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 शनिवार तथा रविवार को दो-दो सत्रों में (प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से सांय 5.30 बजे तक) जोधपुर शहर में विभिन्न 62 परीक्षा केन्द्रों पर कुल चार सत्रों में आयोजित होगी। इस बार रीट परीक्षा से जुड़ी तमाम गतिविधियों को चुनावी प्रबन्धन की तर्ज पर मिशन मोड में पूरी बेहतरी के साथ संपादित किया जा रहा है। परीक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि रीट परीक्षा के अंतर्गत प्रत्येक केन्द्र पर एक केन्द्राधीक्षक व एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पेपर कॉर्डिनेटर पूरी सुरक्षा तथा वीडियोग्राफी के साथ परीक्षा केन्द्रों पर पेपर वितरित करेंगे। 3 परीक्षा केंद्रों पर एक फ्लाईंग कम ओएमआर कॉर्डिनेटर होंगे, जो ओएमआर शीट लेने के साथ ही उन्हें संग्रहण केन्द्र पर जमा भी करवायेंगे।

एरिया एवं जोनल अधिकारी नियुक्त

उन्होंने बताया कि पांच केन्द्रों पर वरिष्ठ आरएएस स्तर का एक जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। दस केन्द्रों पर एक एरिया अधिकारी नियुक्त होगा। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर चार महिला कान्स्टेबल, दो पुरुष कान्स्टेबल तथा दो होमगार्ड परीक्षार्थियों की पूरी जांच सुनिश्चित करेंगे।

सुलभ एवं सुरक्षित यात्रा के लिए प्रबन्ध

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए आरटीओ द्वारा शहर के टैक्सी चालकों को अतिरिक्त किराया ना लेने के लिए पाबंद किया गया है, साथ ही उन्हें शहर के सभी परीक्षा केन्द्रों के रूट की जानकारी दी गयी है।

जिला परिवहन अधिकारी गणपत पुनड़ ने बताया कि परिवहन निरीक्षक, बस ऑपरेटरर्स, सिटी बस, टेम्पो,ऑटोरिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक कर प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों की सुलभ व सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये हैं।

रीट परीक्षा के लिए 4 अस्थायी बस ठहराव स्थल

रीट परीक्षा के लिए बिलाड़ा-अजमेर- जयपुर मार्ग, बूंदी-कोटा-बारां मार्ग, भीलवाड़ा-प्रतापगढ़-चितौड़गढ मार्ग तथा भरतपुर-अलवर-करौली-धौलपुर से संचालित होने वाले मार्ग के लिए बीजेएस कालवी प्याऊ अजमेर रोड अस्थाई बस ठहराव स्थल होगा।
इसी प्रकार पाली-उदयपुर-सिरोही- आबूरोड़ मार्ग, राजसमंद-उदयपुर- डूंगरपुर-बासवाड़ा मार्ग एवं जालौर- भीनमाल-सांचौर मार्ग से संचालित वाहनों के लिए पीली टंकी, भगत की कोठी पाली रोड, नागौर-बीकानेर- गंगानगर मार्ग और सीकर-चुरू- झुन्झुनू-हनुमानगढ मार्ग के लिए खेतानाड़ी से कृषि मण्डी तिराहा के बीच सड़क के किनारे बांयी तरफ खाली पड़ी जमीन पर मण्डोर रोड पर अस्थाई बस ठहराव स्थल होगा।
बालोतरा-बाड़मेर मार्ग एवं रामदेवरा- जैसलमेर मार्ग से संचालित होने वाले वाहन के लिए 12 वीं रोड रावण का चबूतरा मैदान, बाड़मेर-जैसलमेर रोड पर अस्थायी बस ठहराव स्थल होंगे।

ट्रेनों में जनरल बधाई कोच

रीट परीक्षा के लिए विभिन्न ट्रेनों में जनरल कोच बढाये गये हैं। विभिन्न ट्रेनों में साधारण श्रेणी के कोचों में अस्थायी तौर पर वृद्धि की गयी है, जिससे यात्रियों को यात्रा के लिए अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी। इसके तहत रेल्वे ने 23-24 जुलाई को द्वितीय श्रेणी के साधारण कोचों की वृद्धि की है।

जिला कलक्टर ने भामाशाहों से की अपील

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने समाजसेवियों तथा भामाशाहों से परीक्षार्थियों के लिए यथासंभव आवश्कतानुसार सुविधाएं उपलब्ध करवाने की अपील की है।

नियंत्रण कक्ष स्थापित

रीट परीक्षा के लिए गुरुवार से नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए। अपर जिला मजिस्ट्रेट शहर-प्रथम के कार्यालय के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 0291-2650316, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा कार्यालय के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 0291-2510847 हैं। इसके साथ ही रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नियंत्रण कक्ष 0291- 2650350 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

परीक्षार्थियों से अपील

अपर जिला कलक्टर (शहर-प्रथम) रामचन्द्र गरवा ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि परीक्षा केन्द्र पर 2 घंटे पूर्व पहुंचे। उन्होंने बताया कि परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले परीक्षा केन्द्र में प्रवेश बंद हो जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा स्थानीय अखबारों में अभ्यर्थियों के लिए महत्त्वपूर्ण सूचना एवं निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026