सावन के सोमवार पर मंदिर के पुजारी की जेब से 9 हजार पार
जोाधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र खांडा फलसा स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी की जेब से 9 हजार रूपए पार हो गए। घटना सावन के सोमवार को हुई। वक्त घटना मंदिर में काफी तादाद में भक्तगण आए हुए थे। रूपए कहीं गिरने की आशंका भी जताई गई है। पुजारी की तरफ से खांडाफलसा थाने में मामला दर्ज कराया गया।
खांडाफलसा पुलिस ने बताया कि पीपलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी दुर्गाचंद व्यास की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि 18 जुलाई को सावन के सोमवार पर मंदिर में काफी भक्तों की भीड़ थी। इस बीच अज्ञात शख्स द्वारा उनकी जेब से 9 हजार पार कर लिए गए। पुलिस ने रूपए कहीं गिरने का भी संदेह जताया जाता है।
बाइक जलाने का आरोप
सदर कोतवाली पुलिस थाने में लखारा बाजार स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास में रहने वाले नरपत पुत्र प्रतापसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर के बाहर खड़ी मोटर साइकिल को जला दिया। जिससे उसकी सीट जलकर नष्ट हो गई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

