राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष अरुण हलधर जोधपुर दौरे पर
गुरुवार को लेंगे बैठक
जोधपुर,राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग नई दिल्ली के उपाध्यक्ष अरुण हलधर गुरुवार 21जुलाई को जोधपुर जिला परिषद सभागार में बैठकें लेंगे।
संभागीय आयुक्त कैलाश चंद मीना ने बताया कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग नई दिल्ली के उपाध्यक्ष अरुण हलधर गुरुवार को प्रातः 10.30 बजे अनुसूचित जाति के प्रतिनिधियों व संबंधित एनजीओ की बैठक लेंगे।
इसके उपरान्त प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार में आयोग उपाध्यक्ष हलधर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित है। इसमें संभागीय आयुक्त, पुलिस कमिश्नर,आईजी पुलिस रेंज, नगर निगम आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जोधपुर संभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। बैठक के उपरान्त जोधपुर सर्किट हाऊस में उनकी प्रेस कांफ्रेंस निर्धारित है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

लिव इन में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत

सोलर पैनल नहीं लगना सेवा दोष की श्रेणी में

