कांस्टेबल पति और जेएनवीयू छात्र संघ के एक नेता ने की लड़कियों से छेड़छाड़
- घटना शनिवार की
- पुलिस ने दोनों को पकड़ा शांति भंग में
जोधपुर, शहर के शास्त्री सर्किल के पास में घूमने आई लड़कियों से छेड़छाड़ हुई। लड़कियों ने मामला दर्ज नहीं कराया। मगर पुलिस को सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। शनिवार को हुई इस घटना पर पुलिस ने सोमवार को जेएनवीयू के एक पूर्व छात्र नेता और उदयपुर महिला पुलिस परामर्श केंंद्र की कांस्टेबल के पति को हिरासत में लिया गया। दोनों को शांतिभंग के आरोप में पकड़ा गया है।
शास्त्रीनगर थानाधिकारी जोगेंद्रसिंह ने बताया कि शनिवार की रात को कुछ लड़कियां शास्त्री सर्किल पर आई हुई थी। तब एक कार में सवार दो लोगों ने इन लड़कियों पर फब्तियां कसने के साथ छेड़छाड़ करने लगे। लड़कियां जब जाने लगी तो उनकी गाड़ी के आगे अपनी कार भी लगा दिया। कार में सवार दोनों व्यक्ति मना करने पर भी मान नहीं रहे थे। इधर पुलिस को सूचना मिलने पर लड़कियों ने जानकारी दी, मगर उन्होंने मामला दर्ज नहीं कराया।
पुलिस ने कार को सोमवार को ट्रेस करते हुए उसे आरोपियों सहित पकड़ा। थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में एक छात्र नेता विजय नारायण पूनिया है जो जेएनवीयू छात्र नेता है। इसका एक भाई जयनारायण पूनिया छात्र संघ का अध्यक्ष रह चुका है। उन्होंने बताया कि दूसरा आरोपी संजय चौधरी है जो एक महिला कांस्टेबल का पति है। महिला कांस्टेबल इन दिनों उदयपुर जिले में महिला परामर्श केंद्र पर लगी हुई है। संजय चौधरी मूल रूप से बोरूंदा का रहने वाला है और उदयपुर में होटल चलाता है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

