Doordrishti News Logo

कूलर से करंट लगने से किशोर की मौत

जोधपुर, महामंदिर इलाके में कूलर से लगे करंट में एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। किशोर रात में खाना खाने के बाद कमरे सोने लगा और कूलर चलाया। तब उसे करंट लगा। पुलिस ने मृतक के बड़े पिता के लडक़े भाई की तरफ से मर्ग दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि झालामंड स्थित मानपुरा का रहने वाला 16 साल का राधेश्याम पुत्र संतोषराम प्रजापत यहां महामंदिर में रामसिंह के मकान में किराए पर रहता था। रात को वह खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। तब कूलर चालू करते वक्त उसे करंट लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तब उसे उपचार के  लिए एमजीएच लाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस बारे में मानपुरा झालामंड में रहने वाले उसके बड़े पिता के लडक़े भाई सुरेश राम की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

You missed