सोमवार व मंगलवार को पाल एवं खोखरिया में शिविर
प्रशासन शहरों के संग अभियान
जोधपुर,आयुक्त जेडीए अवधेश मीणा के निर्देशानुसार प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 के अन्तर्गत जेडीए द्वारा सोमवार एवं मंगलवार को जोन दक्षिण ग्राम पाल हेतु ग्राम पंचायत भवन पाल तथा जोन उत्तर ग्राम खोखरिया हेतु ग्राम पंचायत भवन खोखरिया में प्रातः 10 बजे से 6 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जेडीए के शिविरों के दौरान आमजन द्वारा ग्राम पाल खसरा संख्या 235/1, 209/4/1 व 209/4/2, 236, 272 मय बट्टा नं. 199 मय बट्टा नं 173, 250, 234 व 234/1, 496, 239, 235, 187 व 188, 100, 209/3, 178 बट्टा नं 84/3, 84/4, 72 मय बट्टा नं. 82, 250/1 एवं नवीन प्रस्तावित योजनाएं व खसरों तथा ग्राम खोखरिया खसरा संख्या 176 एवं पूर्व अनुमोदित समस्त खसरों हेतु पट्टा, नाम हस्तांतरण, भवन निर्माण अनुमति,भूखण्ड़ों के उप-विभाजन एवं पुर्नगठन,लीज राशि से संबंधित प्रकरण इत्यादि हेतु आवेदन किया जा सकता है।
इसी क्रम में जेडीए द्वारा 20 जुलाई को जोन उत्तर ग्राम खोखरिया हेतु पंचायत भवन खोखरिया, जोन पश्चिम ग्राम चैपासनी हेतु विवेकानन्द गार्डन, राम नगर झवंर रोड़ तथा जोन दक्षिण ग्राम पाल के लिए जोधपुर विकास प्राधिकरण प्रांगण में शिविर का आयोजन किया जाएगा।जोन पूर्व ग्राम झालामण्ड़ हेतु गुरूवार 21 व 22 जुलाई को ग्राम पंचायत भवन झालामण्ड में तथा जोन पश्चिम चौपासनी हेतु 21 जुलाई को विवेकानन्द गार्डन राम नगर झवंर रोड तथा 22 जुलाई को जोधपुर विकास प्राधिकरण प्रांगण में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसी प्रकार शनिवार 23 जुलाई को जोन पूर्व झालामण्ड के विभिन्न खसरों हेतु जोधपुर विकास प्राधिकरण प्रांगण में शिविर का आयोजन रखा गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर पहली बार चार दिवसीय मरु निनाद शिविर
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के दूसरे दिन दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

