रेलवे पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर पकड़े, 9 गाड़ियां बरामद
एक चुराता, दूसरा बेचने में लगा रहता
जोधपुर, राजकीय रेलवे पुलिस ने शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 9 मोटर साइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों से अग्रिम पूछताछ की जा रही है।
कार्यवाहक रेलवे पुलिस अधीक्षक प्रेमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि वाहन चोरों का पता लगाने के लिए रेलवे थानाधिकारी किशनसिंह के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल हैडकांस्टेबल हीरालाल, कांस्टेबल राजेंद्र मीणा,महेंद्र प्रताप,बुधाराम एवं महिला कांस्टेबल प्रेमदेवी ने शातिर वाहन चोर पाली जिले के औद्योगिक थानान्तर्गत पांच मौका पुलिया हरिजन बस्ती निवासी अविनाश उर्फ अनिल पुत्र बंशीलाल वाल्मिकी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में बताया कि वह बाइक को चुराने के बाद मेड़तासिटी के वार्ड नंबर दो जमल कॉलोनी के प्रकाश पुत्र हरीराम सांसी को देता था। बाद में गाडिय़ों को आगे ठिकाने लगा देते। कार्यवाहक अधीक्षक राजपुरोहित ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर 9 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

