धार्मिक भावनाएं भड़काने के इरादे से मौलाना गर्ल्स कॉलेज को भेजा गुमनाम पत्र
जोधपुर, शहर के चीरघर के पास स्थित मौलाना आजाद मुल्लिम महिला टीचर्स कॉलेज में किसी शख्स ने पोस्ट कार्ड के माध्यम से गुमनाम पत्र भेजा। पत्र भेजने वाले धार्मिक भावनाओं को भडक़ाने के इरादे से कई अनर्गल बातें लिखी। अब देवनगर थाने में धार्मिक भावनाएं भडक़ाएं जाने बाबत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस इसमें गहनता से पड़ताल में जुटी है।
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि मौलाना आजाद मुस्लिम महिला टीचर्स कॉलेज को दो दिन पहले एक पोस्ट कार्ड मिला। इसमें धार्मिक भावनाएं भडक़ाने जैसे शब्द लिखे थे। मुस्लिम समाज को लेकर अनर्गल बातें लिखी हुई थी। इस पर अब कॉलेज के मोहम्मद अतीक की तरफ से धार्मिक भावनाएं भडक़ाने का केस दर्ज करवाया गया है। पत्र डालने वाले की पहचान की जा रही है। किस स्थान से यह पोस्ट कार्ड डाला गया है अब सीसीटीवी फुटेज से अपराधी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच एसआई उम्मेद सिंह को सौंपी गई है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

