जोधपुर, शहर के मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र दिलीप नगर में रहने वाले एक दुकानदार को मुंबई के शख्स ने लोन दिलाने के नाम पर 2.61 लाख की ठगी कर ली। पीडि़त को लोन भी नहीं मिला और बदमाश ने अपना फोन बंद कर दिया। इस बारे में पुलिस ने अब आईटी एक्ट एवं धोखाधड़ी में केस दर्ज किया है। अग्रिम अनुसंधान मंडोर थानाधिकारी सुरेशचंद सोनी की तरफ से किया जा रहा है। थानाधिकारी ने बताया कि मूलत: मथानिया हाल दिलीप नगर निवासी देवेंद्र बूब पुत्र मुरलीधर ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह दुकानदारी करता है। दिसंबर 20 में उसके पास मुंबई के किसी शख्स शुभम उर्फ विकास यादव का फोन आया था। उसने खुद बैंक कर्मी बताते हुए लोन दिलाने की बात कही थी। इस पर देवेंद्र बूब उसके झांसे में आ गया। फिर शातिर ने कुछ मदों के लिए कार्रवाई के नाम पर गूगल पे से रूपए खाते में डलवाने को कहा। तब वह लगातार अपने दो बैंक खातों से शातिर के कहे अनुसार 2 लाख इकसठ हजार रूपए डलवा दिए। गूगल पे के अलावा फोन पे और कभी ईमित्र पर जाकर आरोपी के खाते में रूपए डलवाए गए। अंतिम बार उसने 27 जनवरी को खाते में रूपए डलवाए। मगर अब शातिर ने अपना फोन बंद कर दिया है। खुद को ठगी का शिकार मान देवेंद्र बूब बुधवार को मंडोर थाने पहुंचा और केस दर्ज करवाया।
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

