1.25 क्विंटल अफीम का दूध तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार
दो साल से दो प्रकरण में था वांछित
जोधपुर,कमिश्ररेट की कुड़ी पुलिस ने 1.25 क्विंटल अफीम का दूध तस्करी के दो प्रकरणों में दो साल से फरार चल रहे एक अभियुक्त को आज गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जयपुर ग्रामीण और नारकोटिक्स में केस दर्ज हो रखे हैं। दोनों ही प्रकरण में वह वांछित रहा है।
थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि वांछित अभियुक्तों की तलाश में पुलिस की टीम ने शनिवार को गुढ़ा विश्रोईयान निवासी जयराम पुत्र पेमाराम जाट को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुरा थाना में साल 2020 में 77 किलो अफीम का दूध की तस्करी एवं नारकोटिक्स विभाग के एक प्रकरण जिसमें 48 किलो अफीम का दूध तस्करी का आरोप लगा है। इन दोनों ही प्रकरण में वह दो साल से वांछित चला आ रहा था। इसे आज गिरफ्तार कर लिया गया।
महिला के बैग से गहने चोरी
नागौर जिले के डेगाना तहसील के चांदणा हाल कुड़ी सेक्टर 4 में किराए पर रहने वाली शारदा पत्नी राजकुमार ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर उसके घर से बैग में रखे जेवरात चोरी कर ले गए। मामला गत 8 मई का है। पुलिस में अब इस बारे में मामला दर्ज कराया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

