Doordrishti News Logo

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आरपीएफ की वाहन रैली 13 को

  • उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन पर पूरे महीने चलेगी
  • 75 प्रमुख स्टेशनों से तीन हजार किमी सफर तय करेगी
  • होगा आरपीएफ की उपलब्धियों का प्रचार

जोधपुर, आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में रेलवे सुरक्षा बल की उपलब्धियों से संबंधित प्रदर्शन के उद्देश्य से शुक्रवार से जयपुर से प्रारंभ हुई चार पहिया वाहन रैली 13 जुलाई को जोधपुर पहुंचेगी। रैली दो दिनों तक मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल की उपलब्धियों का आमजन में प्रदर्शन करने के महत्ती उद्देश्य से बनाई गई विशेष एलइडी वैन आजादी के अमृत महोत्सव व आरपीएफ की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार के 75 स्टेशनों से गुजरेगी। जिसके तहत यह 12 जुलाई को मारवाड़ जंक्शन के रास्ते जोधपुर मंडल में प्रवेश करेगी और पाली एवं भगत की कोठी के रास्ते 13 जुलाई को जोधपुर पहुंचेगी।

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आरपीएफ की वाहन रैली 13 को

डीआरएम ने बताया कि जोधपुर में विभिन्न स्थानों पर आरपीएफ की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने के बाद रैली जोधपुर से पोकरण, राम देवरा,फलोदी,मलार व बाप के रास्ते बीकानेर प्रस्थान कर जाएगी।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) अनुराग मीणा के अनुसार जयपुर से शुक्रवार को प्रस्थान करने वाली आजादी का अमृत महोत्सव वाहन रैली जोन के जयपुर, अजमेर,जोधपुर व बीकानेर मंडलों के 75 स्टेशनों को कवर करेगी और 2929 किलोमीटर रूट सफर तय कर दो अगस्त को गांधीनगर जयपुर पहुंच जाएगी।

उन्होंने बताया कि वाहन रैली जोधपुर मंडल के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर 12 जुलाई को व जोधपुर स्टेशन पर 13 जुलाई को रात्रि ठहराव करके बीकानेर की ओर प्रस्थान कर जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026