Doordrishti News Logo

बाड़मेर जालोर में लज्जरी गाडिय़ां लूट का आरोपी जोधपुर में गिरफ्तार

जोधपुर, बाड़मे जालोर में लज्जरी गाड़ियों की लूट करने का आरोपी जोधपुर में गिरफ्तार हुआ। झंवर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। वह चार साल से अलग-अलग स्थानों पर घूम रहा था और फरार चला आ रहा था। अब उसे बाड़मेर जालोर पुलिस को सौंपा जाएगा। उसके खिलाफ 12 प्रकरण अब तक सामने आए हैं।

झंवर थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस की तरफ से गश्त की जा रही थी। तब कांस्टेबल महेंद्र एवं मदनलाल की टीम ने उसे गश्त के समय संदिग्ध व्यक्ति झंवर के गोलिया एरिया निवासी राजेंद्र पुत्र अमराराम पटेल को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया। वह बाड़मेर के सिवाना और जालोर में कोतवाली थाना क्षेत्र में लज्जरी गाडिय़ां लूट में वांछित है और चार साल से फरार चला आ रहा था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: