महिला का शव फंदे पर लटका मिला, ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीडऩ का आरोप

जोधपुर, निकटतर्वी लूणी तहसील के सांगासनी गांव में रहने वाली एक महिला का शव हुक में फंदे पर लटका मिला। पीहर पक्ष ने दहेज के आत्म हत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। महिला की संदिग्ध मौत मान पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। घटना में अब जांच की जा रही है।

लूणी थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि मोडिजोशियान की रहने वाली 28 साल की किरण पुत्र मांगी लाल की शादी सात आठ साल पहले सांगासनी गांव निवासी अशोक मेघवाल के साथ हुई थी। उसके तीन संतानें है। मंगलवार को किरण का शव घर में छत पर लगे हुक में फंदे पर लटका मिला। गले में रस्सी का फंदा था। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कार्रवाई के लिए एमडीएम अस्पताल भिजवाया गया।

बुधवार को उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। उसके पिता मांगीलाल का आरोप है कि उसकी पुत्री किरण को ससुराल वाले दहेज के प्रताडि़त करते थे। जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। पुलिस इसकी रिपोर्ट पर दहेज प्रताडऩा और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का मामला दर्ज किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: