बादल छाने लगे, उमस व गर्मी बढ़ा रही बारिश की आस
मौसम में बदलाव के संकेत
जोधपुर, आषाढ़ माह में भी गर्मी का सितम सिर चढ़ कर बोल रहा है। प्रदेश के अधिकांश जगहों पर पारा 40 डिग्री पार चल रहा है। रविवार को मारवाड़ में जालोर जिले में सर्वाधिक तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया जो इस आषाढ़ माह का सर्वाधिक तापमान रहा है। जोधपुर में भी पारा 44 डिग्री को पार कर गया है।
सोमवार दोपहर में मौसम में बदलाव नजर आया। बादलों के छाने से धूप कमजोर पड़ती दिखी। मगर भीषण गर्मी और उमस ने बेहाल रखा। मौसम विभाग ने आगामी दो तीन दिनों में प्रदेश पर मानसून छाने के आसार जताए हैं। इधर मारवाड़ में सोमवार दोपहर से बादलों के छाने से भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को बारिश के आसार नजर आए है।
शहर में आज भी दोपहर में तापमान 40 डिग्री पार हुआ। भीषण उमस ने पसीने पसीने किए रखा। बादलों के छाने से तापमान में गिरावट देखी जा सकेगी। जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है मगर उमस बरकरार रहने से बेचैनी बनी रहेगी। प्रदेश में अब लोगों को मानसूनी बारिश का बेसब्री से इंतजार है। मारवाड़ में तो प्री मानसून की बारिश भी पूरी ढंग से नहीं हो पाई ऐसे में भीषण गर्मी और उमस भी बेजा बढ़ गई। गर्मी बढऩे के पीछे जलवायु परिवर्तन बड़ा कारण माना जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

