Doordrishti News Logo

पुलिस को देखकर कार भगाया, तलाशी में मिली एक पिस्टल और 9 जिंदा कारतूस

कार के डेशबोर्ड से 1.35 लाख नगद बरामद

जोधपुर, शहर के बोरानाडा पुलिस ने डीपीएस सर्किल के पास में रात की नाकाबंदी में एक कार को रूकने का इशारा किया। मगर उसका चालक कार को भगा ले गया। इस पर पुलिस ने पीछा किया और कार को पकड़ा। कार में सवार युवक की तलाशी में एक पिस्टल और नौ जिंदा कारतूस जब्त किए गए। कार में 1.35 लाख की नगदी भी मिली। जिस पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि रविवार की रात में एएसआई भरत लाल मय जाब्ते के नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की निगरानी रखी जा रही थी। तब एक कार को डीपीएस के पास में रूकने का इशारार करने पर उसका चालक गाड़ी को भगा ले गया। पुलिस ने कार का पीछा करते हुए युवक को पकड़ा। कार में सवार युवक बाड़मेर के कल्याणपुर डोली राजपुरा निवासी दिनेश सिंह राजपुरोहित की तलाशी में एक देशी पिस्टल और 9 जिंदा कारतूस मिले। कार के डेश बोर्ड में 1.35 लाख की नगदी भी थी। जिसे जब्त कर लिया गया। अवैध हथियार रखे जाने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026