Doordrishti News Logo

शहर में जोधपुर के 395 राजस्व गांव होंगे लाभान्वित

प्रधानमंत्री आवास योजना

जोधपुर,भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत जोधपुर विकास प्राधिकरण के शहरी क्षेत्र में पंचायत समिति मण्डोर केरू,लुणी,धवा,बावड़ी,तिवरी एवं बालेसर के 395 राजस्व गांवों के नागरिक लाभान्वित होंगे।

जिला परिषद जोधपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 3 लाख से कम हो एवं उनके पास स्वयं का भूखण्ड/पट्टा उपलब्ध हो या नियम योग्य आबादी भूमि में पूर्व से निवासरत है तथा भारत में कहीं पर भी पक्का आवास नहीं है एवं केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित किसी भी आवास योजना में अनुदान प्राप्त नहीं किया हो,वह योजना का लाभ लेने का पात्र हैं।

उन्होंने बताया कि इस योजना में 30 वर्गमीटर क्षेत्रफल में आवास का निर्माण होगा, जिसमें दो कमरे,एक किचन,शौचालय एवं स्नानघर बनाना होगा। यदि आवेदक द्वारा पूर्व में 9 वर्गमीटर में पक्का निर्माण किया हुआ है तो उसे कच्चा आवास ही माना जायेगा। यदि आवेदके के पास कारपेट एरिया हेतु भूमि का क्षेत्रफल कम है तो दो मंजिला आवास निर्माण कर सकता है, जिसका कुल क्षेत्रफल 30 वर्गमीटर हो।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि इस योजना में अभिवृद्धि आवास निर्माण के लिए पूर्व में निर्मित पक्के आवास का कारपेट एरिया 21 वर्ग मीटर से कम हो तो आवेदक 30 वर्ग मीटर तक पक्का आवास निर्माण करने के लिए अनुदान राशि प्राप्त हो सकती है तथा इस योजना में 1.50 लाख रूपये प्रति आवास दिये जायेंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि इसके लिए आवेदन करने के लिए पंचायत समिति कार्यालय या ग्राम पंचायत कार्यालय से सम्पर्क कर ग्राम विकास अधिकारी को आवेदन देना होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026