Doordrishti News Logo

केंद्रीय कारागाह से पैरोल पर फरार इनामी बंदी सिरोही से गिरफ्तार

जोधपुर, केंद्रीय कारागार से दस महिने पहले पैरोल लेकर फरार हुआ दंडित बंदी को रातानाडा पुलिस ने सिरोही पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। दंडित बंदी पर दो हजार का इनाम भी घोषित हो रखा था।

थानाधिकारी भारत रावत ने बताया कि सिरोही जिले के बरलूट थानान्तर्गत लोटीवाड़ा बड़ा निवासी प्रकाश पुत्र मोहनलाल गर्ग दंडित बंदी था। वह दस महिने पहले केंद्रीय कारागार से पैरोल लेकर गया था। मगर फिर फरार हो गया। उसके नहीं मिलने पर पुलिस उपायुक्त कार्यालय की तरफ से दो हजार का इनाम घोषित किया गया। इसके बरलूट में होने की जानकारी एसआई छैलसिंह को मिलने पर हैडकांस्टेबल सुभाष सिंह,कांस्टेबल मनोज कुमार, लादा राम की टीम का गठन बरलूट सिरोही भेजा गया। स्थानीय पुलिस ने बरलूट थानाधिकारी देवी सिंह कच्छवाह के सहयोग से आरोपी प्रकाश गर्ग को गिरफ्तार कर जोधपुर लाई।

अब तक पांच बंदियों को लाया गया

थानाधिकारी रावत ने बताया कि जोधपुर जेल से पैरोल लेकर फरार होने वाले पांच बंदियों को अब तक पकड़ा जा चुका है। जिनमें दो तीन बंदी तो इनामी रहे हैं। ओमप्रकाश सुथार,भजनाराम विश्रोई, तेजाराम जोगी,सिंगाराम भील एवं प्रकाश गर्ग को अब तक पकड़ा गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026