Doordrishti News Logo

जिला प्रशासन की तरफ से विशाल रैली का आयोजन

  • विश्व नशा उन्मूलन दिवस
  • शहर भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन

जोधपुर, शहर में रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय नशा उन्मूलन दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई सामाजिक संगठनों और संस्थाओं के साथ जिला प्रशासन ने विश्व नशा उन्मूलन दिवस मनाया।

विश्व नशा उन्मूलन दिवस पर जिला प्रशासन, जिला विधिक सहायता समिति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जोधपुर एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली स्थानीय उम्मेद स्टेडियम से रवाना होकर जिला कलक्टर कार्यालय तक निकाली गयी, जिसमें तकरीबन 150 वाहनों ने हिस्सा लिया।

जिला प्रशासन की तरफ से विशाल रैली का आयोजन

कार्यक्रम का शुभारम्भ रैली को हरी झंडी दिखाकर शहर विधायक मनीषा पंवार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की न्यायाधीश पूर्णिमा गौड़ एवं सुरेन्द्र सिंह सांदू, नरेश जोशी, सलीम खान, दीपक सिंह आदि ने किया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अनिल व्यास परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी रमेश चन्द्र पंवार, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी शिकुन राम फिडौरा,ओमपाल सिंह सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सहित विभागीय कार्मिक उत्तम शर्मा, जानकी दास चैहान, दुष्यन्त दवे के साथ ही विशेष रूप से अतिथि जवानबन एवं शैतान सिंह तथा लगभग 40 विशेष योग्यजनों ने भी शिरकत की ।

हाथों में तख्तियां और दुपहिया से संदेश

रैली स्टेडियम मैदान से दो पहिया वाहनों पर हाथों में नशामुक्ति की तख्तियां लिये एवं पैम्पलेट करते हुए साथ ही चार पहिया वाहन बैनर लगे हुए निकाली गयी, जो पावटा चौराहे से होते हुए जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई। जिला कलक्टर कार्यालय में आमंत्रित अतिथियों द्वारा रैली में शामिल लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गयी।

इन सेवा संस्थाओं का रहा सहयोग

कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्थाओं के समाज सेवी गोपाराम सीरवी,शशि कुमार सिंह अफीम मुक्ति संस्थान माणकलाव, धनराज शुभदीप ग्रुप सेवा संस्थान, मनोहरलाल, सुशील चौधरी सिद्धार्थ बाल निकेतन समिति, प्रेमलता जागृति जन सेवा संस्थान, राजेन्द्र कुमार गुर्जर मदर वर्ल्ड फाउंडेशन ट्रस्ट, डॉ. सिद्धार्थ लोढा, सुभाष भंडारी-उमराव सेवा संस्थान, तेरापंथ महिला संस्थान एवं लायन्स क्लब जोधा बाई की चन्द्रा जैन,इन्दु भंडारी, माया भंसाली, मो.साबिर तंवर, तंवर शिक्षण संस्थान, दानिश फौजदार मेन काइंड डेवलपमेन्ट सोसायटी राजाराम पटेल हैल्थ वेल्फेयर सोसायटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भाग लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026