Doordrishti News Logo

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर बैठक आयोजित

जोधपुर,शहर में 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर सोजती गेट व्यापारी संस्था के पदाधिकारियों की एक बैठक रविवार को रिया हाउस में हुई।

बैठक में सोजती गेट व्यापारी संस्था के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की गाइडलाइन को विस्तृत रूप में व्यापारियों के बीच रखने के लिए पोलूशन कंट्रोल बोर्ड एवं नगर निगम के अधिकारी के साथ मंगलवार को बैठक रखी गई है। व्यापारी संस्था द्वारा प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोजती गेट क्षेत्र के व्यापारियों की दुकानों पर स्टिकर लगाकर ग्राहकों से घर से ही कपड़े का बैग लाने का आग्रह किया जाएगा।

अध्यक्ष सोनी ने बताया कि बैठक में यह भी तय किया गया कि पोलूशन कंट्रोल बोर्ड एवं निगम के अधिकारी शुरुआत में जागरूकता व समझाइश अभियान चलाएं, सख्ती ना करें। दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों के हाथ में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग मिलने पर उनका भी चालान काटा जाए। जिससे ग्राहक दुकानदारों से प्लास्टिक कैरी बैग की मांग ही नही करेंगे।

बैठक में संरक्षक रमेश खंडेलवाल, उपाध्यक्ष विष्णु कुमार अरोड़ा, सचिव विजय शर्मा, सदस्य नवीन खंडेलवाल, मूलचंद भाटी, किशन सोलंकी आदि ने उपस्थित होकर इस संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026