कंपनी लेखाकार से परेशान युवक ने विषाक्त खाकर दी जान
पिता ने लगाया आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप
जोधपुर, शहर के निकटवर्ती नांदड़ी रामदेव नगर में रहने वाले एक युवक ने शनिवार को अपने घर में विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसकी रविवार को मौत हो गई। पिता ने एक कंपनी के लेखाकार पर उसे तंग और परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का मामला दर्ज करवाया है। शव का आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। इसमें रूपयों के लेन देन का विवाद सामने आ रहा है।
बनाड़ पुलिस ने बताया कि डांगियावास के खातियासनी हाल रामदेव नगर नांदड़ी निवासी भंवरलाल पुत्र पुरखाराम मेघवाल की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका 26 वर्षीय पुत्र रमेश विदोया ने शनिवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिस पर उसे एमजीएच में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी रविवार को मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि भंवरलाल के अनुसार उसका पुत्र एक कंपनी में काम करता था। जहां के एक लेखाकार उसे तंग और परेशान करता था जिस वजह से उसके पुत्र ने विषाक्त पदार्थ खाया है। घटना में अब पुलिस जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला लेन देन का प्रतीत हुआ है। आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का मामला दर्ज किया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

