Doordrishti News Logo

आरएसी जवान के क्वार्टर से दो लाख की नगदी चोरी

आंगनवाड़ी केंद्र और सूने मकान में भी लगी सेंध

जोधपुर,दईजर पुलिस लाइन के आरएसी क्वार्टर से अज्ञात चोर दो लाख की नगदी चोर कर ले गया। आरएसी जवान ने इस बारे में करवड़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। दूसरी तरफ आंगनवाड़ी केंद्र और एक सूने मकान में भी चोरों ने सेंध लगाकर वहां से नगदी और सामान चोरी कर लिया।

करवड़ पुलिस ने बताया कि आरएसी जवान बटालियन बी कंपनी के गोपाल पुत्र रणछोड़ऱाम की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह अपनी ड्यूटी पर था। इस बीच अज्ञात चोर क्वार्टर पर आया और वहां से दो लाख की नगदी चोरी कर ले गया। घटना में एसआई चंद्रकिशोर की तरफ से जांच की रही है।

दूसरी तरफ प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि मारवाड़ मूंडवा नागौर हाल कायलाना रोड स्थित मीरा कॉलोनी निवासी आशिष पुत्र जगदीश प्रसाद की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसका घर सूना पड़ा था, परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। रविवार को लौटने पर घर में चोरी का पता लगा। अज्ञत चोर घर से नगदी के साथ घरेलु सामान चोरी कर ले गए। लोरड़ी पंडित करवड़ की रहने वाली सीता पत्नी बालाराम ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर आंगनवाड़ी केंद्र से बैटरियां आदि चोरी कर ले गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सरदार वल्लभ भाई पटेल पर देश को गुमान है- शिवराज सिंह

October 27, 2026

हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ पुस्तक का विभिन्न विद्यालयों में वितरण

October 27, 2026

छह दिवसीय कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम का शुभारंभ

October 27, 2026

ट्रेन छूटने से महज 5 मिनट पहले खुला राज,एसी कोच में मिली शराब की खेप

October 27, 2026

द्वितीय चरण के लिए 382 मतदान दल रवाना

October 27, 2026

IIT जोधपुर में जल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कल से

October 27, 2026

तखत सागर में कूदा युवक चिल्लाने पर गोताखोरों ने रस्सी से बचाया

October 27, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

October 27, 2026

टीनशेड में छुपाकर रखा 59.100 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त

October 27, 2026