Doordrishti News Logo

दो शातिर वाहन चोर पकड़े, छह गाडिय़ां बरामद

जोधपुर,शहर की प्रताप नगर पुलिस ने वाहन चोरों का पता लगाकर दो आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर छह बाइक जब्त किया गया है। अन्य वारदातों के बारे में भी पता लगया जा रहा है।

एसीपी प्रताप नगर प्रेमधणदे ने बताया कि गजानंद कॉलोनी सूंथला निवासी भोमसिंह राठौड़ की तरफ से प्रताप नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। उसकी बाइक घर के सामने से चोरी हो गई। इस पर वाहन चोरों का पता लगाने के लिए थानाधिकारी देवीचंद ढाका,सरदारपुरा थानाधिकारी सोमकरण,एएसआई बाबूलाल, हैड कांस्टेबल पुराराम,ओमाराम, कांस्टेबल विश्वजीत सिंह,राजेश, चंपा लाल एवं रामगोपाल की टीम का गठन किया गया।

एसीपी प्रेमधणदे ने बताया कि प्रकरण में पुलिस की टीम ने दो शातिर वाहन चोर कबीर नगर इमाम आजम रोड निवासी मोहम्मद हुसैन पुत्र मुख्तयार अहमद एवं बरकतुल्ला खां कॉलोनी आखलिया चौराहा के समीप रहने वाले सोनू उर्फ असलम पुत्र नजीर खां को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों ने शहर में कई स्थानों पर वाहन चोरी करना बताया। फिलहाल इनकी निशानेदही पर छह मोटरसइकिल बरामद की गई है। सोनू उर्फ असमल के खिलाफ पहले भी वाहन चोरी के सदर बाजार एवं प्रताप नगर में केस दर्ज हो रखे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026