Doordrishti News Logo

बंद मकान में चोरों ने लगाई सेंध, दिन में घर आए तब लगा पता

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाउसिंब बोर्ड सेक्टर 16 में एक बंद मकान में चोरी हो गई। परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। पड़ौसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल चोरी गए सामान का ब्यौरा नहीं मिला है। घर से एलईडी के साथ बड़ी मात्रा में जेवर नगदी चोरी होना बताया जा रहा है। पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।

बंद मकान में चोरों ने लगाई सेंध, दिन में घर आए तब लगा पता

पुलिस ने बताया कि सेक्टर 16 में लक्ष्मीदीप भवन है। यहां पर रहने वाले केजी बोहरा और डॉक्टर एचके बोहरा बाहर गए हुए थे। घर सूना था। आज दिन में पड़ौसियों को घर में चोरी का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। चोरों ने पूरे घर को खंगाल मारा और जो हाथ लगा वह सब चोरी कर ले गए। अलमारी और बक्सों के ताले तोड़े गए हैं। घर से अभी एलईडी चोरी होना सामने आया है। भवन मालिक द्वारा अभी रिपोर्ट नहीं दी गई है। उनके आने पर ही चोरी गए माल का ब्यौरा मिल पाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026