Doordrishti News Logo

जोधपुर, चिकित्सा विभाग वार्षिक निविदा ठेका कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के अधीन ठेके पर कार्यरत ठेका कर्मचारियों ने बुधवार को भी छठे दिन दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। मेडिकल कॉलेज के अधीने तीनों अस्पतालों के ठेका व संविदा कर्मियों ने एमडीएम प्रशासनिक खंड के बाहर दो 2 घंटे का धरना देकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। इससे चिकित्सकीय व्यवस्थाओं पर असर पड़ा।
समिति के संयोजक तेजपाल ने बताया कि ठेका कर्मचारियों को संविदा या एमआरएस के माध्यम से भर्ती कर ठेका प्रथा से मुक्ति दिलाने की मांग उठाई गई है। वर्षों से ठेका प्रथा से आहत हो रहे ठेके पर लगे कर्मचारियों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा उनका शोषण किया जाता है जिसके चलते उनके खातों मे आने वाले वेतन का कुछ हिस्सा कमीशन के तौर पर ले लिया जाता है जबकि मेहनत ठेकाकर्मी करता है। इसलिए ठेका कर्मियों ने मांग की है कि उन्हें मेडिकल कॉलेज प्रशासन एमआरएस या संविदा पर लेकर ठेकेदारों के चंगुल से आजाद कराए। आंदोलन की कड़ी में आज भी दो घंटे का धरना देकर कार्य बहिष्कार किया गया। धरने पर कंप्यूटर ऑपरेटर, सफाई कर्मी, टेक्नीशियन, ऑक्सीजन प्लांट पर कार्यरत ठेका कर्मी, फार्मासिस्ट आदि शामिल हुए। इस दौरान ओपीडी में बढ़ती मरीजों की भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था हेतु होमगार्ड कर्मचारियों को ओपीडी में पर्ची काटने के लिए नियुक्त किया।

Related posts: