Doordrishti News Logo

अशोक उद्यान गेट पर मिला मजदूर का संदिग्ध शव

  • नीचे गिरने से चोट लगने की आशंका
  • पहचान के प्रयास

जोधपुर, शहर के पाल रोड स्थित अशोक उद्यान के गेट के बाहर आज दोपहर में एक मजदूर का शव मिला। चेहरों पर हल्की चोटों के निशान मिले हैं। आशंका है कि नीचे गिरने से रगड़ लगने से भी घाव हो सकता है। पानी की कमी से मौत होना भी प्रतीत हो रहा है। उसके शराब पीए होने की आशंका भी बनी है। शव की पहचान नहीं हुई है। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मुआयना के बाद शव को पहचान के लिए मोर्चरी में भिजवाया है।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली कि अशोक उद्यान के गेट के बाहर एक युवक का शव पड़ा है। वह पहले औंधे मुंह गिरा हुआ था बाद में सीधा किए जाने पर वह मृत प्रतीत हुआ। चेहरे पर हल्की रगड़ के निशान हैं जिससे आशंका है कि नीचे गिरने से भी चोट लग सकती है। मृतक के उम्र तकरीबन 25- 30 साल लग रही है। उसने लाल ऑरेंज रंग की शर्ट, नीली जींस पेंट, नीला बनियान पहने होने के साथ बैल्ट भी बंधा हुआ है। आस पास कोई मजदूरी करने वाला हो सकता है। थानाधिकारी जुल्फिकार ने बताया कि मृतक की पहचान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026