Doordrishti News Logo

21 को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, गर्मी से राहत मिलने के आसार

  • फिर तपने लगा शहर
  • पारा 41 डिग्री पहुंचा

जोधपुर, हिमालय की तराई में बने पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिन तक असर रहने से गर्मी से लोगों को राहत मिली थी। मगर बुधवार तक असर खत्म होने से फिर से गर्मी का सितम बढऩे लगा। तापमान फिर से मुंह खोलने लगा है। अब तीन दिन तक इसके चढऩे के आसार हैं। आगामी 21 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर गर्मी से राहत मिलने के भी आसार नजर आते हैं। फिलहाल तीन दिन तक गर्मी से दो चार होना पड़ेगा। इध 25 मई को सूर्य तपा लगने से नौ तक भीषण गर्मी अपना असर छोड़ेगी। ऐसी संभावना बनी है। जोधपुर शहर में बुधवार को तापमान में एक डिग्री की वृद्धि होकर 41 डिग्री तक पहुंच गया, मंगलवार को 40 डिग्री था।

आगामी 25 मई से शुरू होने वाले नौतपा से पहले प्रदेश में लोगों को बरसात थोड़ी राहत दे सकती है। 21 मई को एक्टिव होने वाले एक और पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के इलाकों में 2 दिन हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन प्रदेश में मौसम अभी पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले तीन दिनों के समय अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर जा सकता है। यहां अगले 3 दिनों तक तेज गर्मी के साथ लोगों को तेज हीटवेव की मार भी झेलनी पड़ सकती है।

नया विक्षोभ होगा सक्रिय

21 मई से राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और इस बार इस सिस्टम से राज्य के कुछ हिस्से में हल्की बरसात भी होने की संभावना है।  इस सिस्टम का असर के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में धूल भरी हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026