Doordrishti News Logo

पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे ने दिया ज्ञापन

  • पत्रकार सुभाष सिंह चौहान के साथ अभद्रता व मारपीट का मामला
  • शहर विधायक मनीषा पँवार ने जताया दुःख
  • मुख्यमंत्री को पत्रकार के साथ हुए दुर्व्यवहार की भेजेंगी रिपोर्ट

जोधपुर, पत्रकार सुभाष सिंह चौहान के साथ डिस्कॉम चीफ इंजीनियर एमएस चारण द्वारा किया गया दुर्व्यवहार,अभद्रता पूर्ण मारपीट व घसीटने को लेकर प्रदेश के पत्रकारों में रोष बढ़ता जा रहा है। बुधवार को संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ मोइनुल हक, जोधपुर जिलाध्यक्ष डॉ केआर गोदारा, महासचिव सुभाष सिंह चौहान के साथ करीब 50 पत्रकारों ने जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता व पुलिस कमिश्नर नवज्योति गोगोई को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की माँग की है।

संगठन के प्रदेश सदस्य डॉ मोइनुल हक ने बताया कि पत्रकार हितों की अग्रणीय संगठन आईएफडब्ल्यूजे जोधपुर डिस्कॉम के चीफ इंजीनियर एमएस चारण पर कड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर उन्हें तुरन्त निलंबित करने की मांग कर रहा है।

पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे ने दिया ज्ञापन

उलेखनीय है कि सोमवार को डिस्कॉम के चीफ इंजीनियर कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सिंह चौहान के साथ चीफ इंजीनियर एमएस चारण के आदेश पर अभद्र दुर्व्यवहार कर कर्मचारियों द्वारा मारपीट करवाने व घसीट कर बाहर निकाल दिया गया था। मामले को लेकर पत्रकार सुभाष सिंह चौहान ने चीफ इंजीनियर चारण के खिलाफ शास्त्री नगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। पत्रकार के साथ हुई अमानवीय घटना पर शहर विधायक मनीषा पँवार ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने अमर्यादित घटना को अंजाम दिलाने वाले डिस्कॉम अधिकारी एमएस चारण के ख़िलाफ़ मुख्यमंत्री को तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजने का भरोसा दिलाया है।

प्रदेश कार्यकारिणी के डॉ मोइनुल हक, जोधपुर शहर के जिलाध्यक्ष डॉ केआर गोदारा, महासचिव सुभाष सिंह चौहान के साथ लगभग 50 पत्रकारों ने जिला कलक्टर हिमांशू गुप्ता व पुलिस कमिश्नर नवज्योति गोगोई को ज्ञापन सौंपकर गिरफ्तार करने की माँग की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026