Doordrishti News Logo

बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन एवं संपर्क पोर्टल प्रकरणों की समीक्षा

परिवादों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश

जोधपुर,जिले में बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन तथा सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति के लिए बुधवार को कलेक्ट्रट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में व्यापक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इसमें जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा,अपर जिला कलेक्टर मदन लाल नेहरा, एडीएम राजेंद्र डांगा, हेमेंद्र नागर, एडीएम सिटी रामचंद्र गरवा के साथ ही जिला स्तरीय व उप-खंड अधिकारी उपस्थित थे।

अपर जिला कलेकटर मदन लाल नेहरा ने उपखंड अधिकारियों से बजट घोषणाओं से सम्बंधित भूमि आवंटन के प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पूर्ववर्ती वर्षों की बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की समीक्षा भी की तथा संबंधितों को इन घोषणाओं सम्बन्धी कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

एडीएम द्वितीय राजेन्द्र डांगा ने संपर्क पोर्टल पर जिले से संबंधित प्राप्त परिवादों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधितों को प्रत्येक परिवाद को प्राथमिकता के साथ तथा समय पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए सभी अपने विभाग से सम्बंधित परिवादों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा उन पर उचित कार्यवाही को सुनिश्चित करवाएं।

अतिरिक्त जिला कलक्टर(द्वितीय) ने कहा कि सभी सम्बंधित यह भी अच्छी तरह सुनिश्चित करवाएं कि परिवादी विभाग द्वारा प्रकरण के निस्तारण से संतुष्ट भी हो। डांगा ने मुख्यमंत्री की जोधपुर यात्रा के दौरान हुई जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों के लंबित प्रकरणों पर भी विभागों को उचित कार्यवाही कर निस्तारण के लिए कहा।

बैठक में राइट टू सीएम प्रकरणों, मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ के लंबित प्रकरणों, फ्लेगशिप योजनाओं एवं विभागीय योजनाओं,लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों,मानवाधिकार आयोग, लोकायुक्त, एससी-एसटी आयोग, महिला आयोग के साथ ही अल्प संख्यक आयोग के प्रकरणों की समीक्षा की गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

October 29, 2026
जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026