Doordrishti News Logo

जलापूर्ति रहेगी बंद

जोधपुर,प्रस्तावित 60 दिनों की इंदिरा गांधी नहर बंदी व ग्रीष्मकाल के लिये जल भण्डारण तथा फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाईनों के अति आवश्यक रखरखाव व सफाई के लिये 20 मई की रात 8 बजे से 21 मई की रात 8 बजे तक कायलाना पम्प हाउस एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस तथा 20 की रात्रि 12 बजे से 21 की रात्रि 12 बजे तक चौपासनी फिल्टर हाउस तथा 21 मई को प्रातः 8 बजे से 22 मई को प्रातः 8 बजे तक झालामण्ड एवं तखत सागर फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रो में जलापूर्ति बन्द रहेगी। अतः जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 21 मई को होने वाली जलापूर्ति 22 को तथा 22 मई को होने वाली जल सप्लाई 23 मई को की जाएगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत के अधीक्षण अभियंता जगदीश चन्द्र व्यास ने बताया कि इस अवधि में शहर में स्थित मुख्य चिकित्सालयों एवं क्वारंटाइन केन्द्रों में उनकी आवश्यकता के अनुरूप जलापूर्ति की जायेगी। झालामण्ड एवं तखत सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 21 मई को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 22 को की जाने वाली जलापूर्ति 23 को एवं 23 मई को की जाने वाली जलापूर्ति 24 मई को होगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शताब्दी सर्किल के पास टैैंकर में लगी आग: कोई हताहत नहीं

February 22, 2026

पड़ौस में चल रहा था प्रसुता के आने का आयोजन: युवती को बुलाने गए फंदे पर लटकी मिली

February 22, 2026

पांच दिन से सूने मकान से नगदी जेवर पार

February 22, 2026

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

February 22, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक

February 22, 2026

होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन रविवार से,भावनगर-बीकानेर स्पेशल चलेगी

February 22, 2026

जोधपुर से रविवार को ढाई घंटे देरी से रवाना होगी मरुधर एक्सप्रेस

February 22, 2026

फर्जी तरीके से रेल टिकट एडिट कर एसी कोच में यात्रा कर रहा यात्री पकड़ा

February 22, 2026

प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग संगठन प्रभारी भूपेन्द्र सैनी का किया स्वागत

February 22, 2026