Doordrishti News Logo

इंस्टीट्यूट ऑफ कम्पनी सेक्रेट्रीज ऑफ इंडिया जोधपुर चैप्टर में सेमिनार आयोजित

जोधपुर, इंस्टीट्यूट ऑफ कम्पनी सेक्रेट्रीज ऑफ इंडिया के जोधपुर चैप्टर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का मुख्य विषय ‘प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हैरेसमेंट (POSH) एक्ट’ था। संस्थान के सचिव देवेन्द्र वैष्णव ने बताया की  कार्यक्रम के अध्यक्षता दीपक केवलिया ने की एवं मुख्य वक्ता जोधपुर चैप्टर की पूर्व चेयरपर्सन सीएस पूजा चांदनी थी।

मुख्य वक्ता पूजा ने प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हैरेसमेंट(POSH) एक्ट विषय पर समस्त मेंबर्स को विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कई उदाहरण देकर समस्त प्रतिभागियों को बताया कि कार्यालयों में महिला कर्मचारियों का किस प्रकार से हरासमेंट होता है और उन सब से महिला कैसे निपट सकती है। यह भी समझाया कि जो जानकारी दी है उसके बारे में अपने जान पहचान वाली हर महिला कर्मचारी को बताएं ताकि वो भी शोषण से बच सकें।
उनके साथ सीएस दीपक केवलिया चैप्टर चेयरमैन और सीएस तरुण अग्रवाल कोषाध्यक्ष ने भी कई अहम जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के दौरान,चैप्टर चेयरमैन सीएस दीपक केवलिया ने समस्त मेंबर्स को बताया कि महिला शक्ति के बिना पुरुष कुछ भी नहीं कर सकता। महिलाओं का सहयोग बहुत ही सराहनीय होता है। उन्होंने बताया कि महिलाएं बहुत कोमल स्वभाव की होती हैं मगर पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। हमारा दिन ही महिलाओं के सहयोग से शुरू होता है। महिला कई रूप में अपनी ड्यूटी बखूबी निभाती हैं।

कार्यक्रम के अंत में सचिव देवेंद्र वैष्णव एवं कोषाध्यक्ष तरुण अग्रवाल ने सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौक़े पर दीक्षा महेश्वरी,पूजा कल्ला,अक्षय कृपलानी, कार्यालय प्रभारी आनंद मिश्र, जय प्रकश व्यास सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026