दीक्षा कार्यक्रम में गई महिला के गले से चेन चोरी
जोधपुर, शहर के सुमेर स्कूल प्रांगण में जैन समाज की दीक्षा कार्यक्रम में एक महिला के गले से चेन चोरी हो गई। आशंका है कि भीड़भाड़ में किसी ने यह चेन चुराई या गिर गई होगी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर महामंदिर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि जैन स्ट्रीट पारख भवन रोहिट निवासी छोटी देवी धर्मपत्नी स्व. नेमीचंद पारख ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 16 मई को सुमेर स्कूल प्रांगण में आयोजित जैन दीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने के लिये आयी थी। यहां पर उसके गले से चेन चोरी हो गई।
पुलिस को संदेह है कि भीड़ में किसी ने चेन चुरा ली या गिरी है। फिलहाल में जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से पता लगाया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

