‘बाबो सा’ के उच्च आदर्श और राष्ट्रहित के सिद्धांत आज भी प्रेरणादायी- गजेंद्र सिंह
पूर्व उप राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखाव को पुण्यतिथि पर याद करते हुए केंद्रीय मंत्री ने साझा कीं 29 साल पुरानी तस्वीरें
जयपुर/जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व उप राष्ट्रपति और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत को पुण्यतिथि पर याद करते हुए उनके साथ अपनी पुरानी तस्वीरें साझा कीं।
‘बाबो सा’ के साथ 29 साल पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए शेखावत ने कहा कि जीवन चक्र स्मृतियों की श्रृंखला है। लगता है कल की बात है। वर्ष 1993 में जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में छात्रसंघ उत्सव में ‘बाबो सा’ का सानिध्य मिला था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक- राजनीतिक जीवन में ‘बाबो सा’ समान आदर्शों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाला निर्भीक राजनेता विरले ही होते हैं। उनके उच्च आदर्श और राष्ट्रहित के सिद्धांत आज भी प्रेरणादायी हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्व उप राष्ट्रपति, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा के सर्वकालिक दिग्गज नेताओं में से एक और राजस्थान की लोकतांत्रिक राजनीति के सबसे बड़े नाम भैरों सिंह शेखावत को हृदय के श्रद्धासुमन, हृदय से नमन और मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

